कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने शेयर की वेडिंग फोटोज

KNEWS DESK – बॉलीवुड के फेमस कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने धूमधाम से शादी कर ली है| कपल ने 16 मार्च यानी आज दिल्ली के पास मानेसर में सात फेरे लिए हैं| वहीं अब कृति-पुलकित ने अपनी वेडिंग फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर कर दी हैं|

कृति-पुलकित ने की शादी 

कृति-पुलकित लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं| एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं| जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं| वेडिंग फोटोज में कृति और पुलकित के खास मोमेंट कैद हैं|

वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा- “गहरे नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, सिर्फ आप हैं। आरंभ से अंत तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। यह तुम्हें ही होना है। निरंतर, लगातार, आप।”

कपल का वेडिंग लुक 

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी वेडिंग के लिए यूनिक लुक अपनाया है| कृति पिंक लहंगे में शहजादी लग रही थीं| वहीं डायमंड ज्वेलरी ने एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगाया।  वहीं दूल्हा बने पुलकित ने ऑफ-व्हाइट या बेज कलर को छोड़ ग्रीन शेरवानी पहनी थी|

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat

कृति ने अपना वेडिंग लुक पिंक चूड़ा, सटल मेकअप और चेहरे पर ब्राइडल ग्लो के साथ पूरा किया| वहीं पुलकित ने अपने ग्रूम लुक से सभी का ध्यान खींच लिया| एक्टर की शेरवानी पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। एक्टर के एटायर में पिंक कलर की डिटेलिंग है, जिससे वह अपनी लेडी लव को ट्विन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता, लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

About Post Author