कैटरीना कैफ, इसाबेल कैफ और दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। कैटरीना के साथ उनकी बहन इसाबेल कैफ भी थीं। आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

कैटरीना ने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ पोल्का-डॉट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने शूज के साथ अपना लुक पूरा किया। कैटरीना हाल ही में श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म “मेरी क्रिसमस” में विजय सेतुपति के साथ नजर आईं थी। इसाबेल ने ब्लू रिप्ड जींस के साथ ग्रे हुडी पहनी थी। उन्होंने सनग्लासेज और व्हाइट शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस जल्द ही पुलकित सम्राट के साथ “सुस्वागतम खुशामदीद” में नजर आएंगी।

दिशा पाटनी को ब्लू कार्गो पैंट के साथ व्हाइट स्वेटशर्ट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। दिशा ने स्लिंग बैग भी कैरी किया था। वे अपकमिंग मूवी ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और राशि खन्ना के साथ दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें – सीएम नायब सिंह सैनी की नई कैबिनेट में मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

About Post Author