KNEWS DESK – बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल Katrina Kaif और Vicky Kaushal एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है, और अब पेरेंट्स बनने के बाद उनकी जिंदगी का नया फेज भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में खबर सामने आई है कि कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान कौशल की झलक पैपराजी को दिखाई है, लेकिन साथ ही उन्होंने बेटे की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की है।
दरअसल, 7 नवंबर 2025 को कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उसकी पहली तस्वीर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। कुछ समय पहले विकी कौशल के बर्थडे पर कैटरीना ने बेटे की हल्की सी झलक जरूर शेयर की थी, लेकिन उसमें भी बच्चे का चेहरा छिपाकर रखा गया था।
अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना और विक्की ने हाल ही में कुछ चुनिंदा पैपराजी को अपने बेटे से मिलवाया। बताया जा रहा है कि दोनों पूरे समय बच्चे के साथ मौजूद रहे और उन्होंने फोटोग्राफर्स से खास तौर पर रिक्वेस्ट की कि वे विहान की तस्वीरें क्लिक न करें। कपल चाहता है कि उनका बेटा फिलहाल लाइमलाइट से दूर रहे और सामान्य बचपन जी सके।
बॉलीवुड में यह ट्रेंड नया नहीं है। इससे पहले Alia Bhatt और Ranbir Kapoor भी अपनी बेटी को पैपराजी से मिलवा चुके हैं और मीडिया से तस्वीरें न लेने की अपील कर चुके हैं। वहीं Deepika Padukone और Ranveer Singh ने भी अपनी बेटी की झलक सीमित तरीके से साझा की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दूसरी तरफ विक्की कौशल लगातार अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह इस समय Love & War की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे Sanjay Leela Bhansali डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास Mahavatar जैसी बड़ी फिल्म भी है, जिसकी तैयारी जल्द शुरू होने वाली है।