Karwa Chauth 2023: शिल्पा शेट्टी ने पति राज के लिए रखा व्रत, दिखाई सरगी की झलक

KNEWS DESK- दुनिया भर में आज करवा चौथ की धूम है| आज के दिन सभी शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक इस त्योहार को धूम से मना रहे हैं| वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी पति राज के लिए व्रत रखा है|  उन्होंने अपनी सरगी की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है|

शिल्पा शेट्टी हर बार बहुत ही धूमधाम से करवाचौथ मनाती हैं| वह सोलह श्रृंगार करती हैं और अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं| एक्ट्रेस हर बार इस मौके पर रेड कलर की ड्रेस पहनती हैं| शिल्पा ने अपनी सरगी की थाली की फोटो फैंस को दिखाई है| जिसमें फेनिया, मीठी मट्ठी और लड्डू के साथ श्रृंगार का समान चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी रखी हुई है| एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सरगी, हैप्पी फास्टिंग|

वर्कफ्रंट की बताएं तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी के ओटीटी डेब्यू में नजर आने वाली हैं| रोहित शेट्टी का शो इंडियन पुलिस फोर्स आने वाला है| जिसका पोस्टर शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- जब साइरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी| आ गई पुलिस| शो में एक्ट्रेस पुलिस के किरदार में दिखेंगी| शिल्पा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे|

About Post Author