Karwa Chauth 2023: करवाचौथ के मौके पर बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेसेस, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बीते 1 नवम्बर को पूरे देश भर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया| आम से लेकर सेलेब्स तक ने इस त्योहार को सेलिब्रेट किया| वहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और बेहद खूबसूरत अंदाज में रात में अपना व्रत खोला, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का ये पहला करवाचौथ था| इस मौके पर सुर्ख लाल सूट, हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं| एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति राघव चड्ढा संग करवाचौथ की पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर कीं|

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी करवाचौथ पर विक्की कौशल के लिए व्रत रखा था| एक्ट्रेस रेड साड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने बला की खूबसूरत दिखीं| उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की और सास-ससुर संग तस्वीरें साझा कीं|

बिग बॉस 17 के घर में भी करवा चौथ का पर्व मनाया गया| ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट के लिए व्रत रखा था| वहीं अंकिता लोखंडे ने भी विक्की जैन की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था| दोनों ने सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ की पूजा की|

वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं| अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- सभी लोगों को करवाचौथ की शुभकामनाएं| सभी के लिए सुरक्षा और शांति की कामना करता हूं| भारतीय नारी सब पर भारी हालांकि नताशा वाकई में हल्की हैं इसलिए उसे अपनी गोद में बैठाना अच्छा लगता है|

करवाचौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं| राज कुंद्रा इस दौरान व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखे| कपल की वीडियो भी सामने आई है|

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसी दो फोटो शेयर की हैं| जिनमें परिणीति अपनी करवाचौथ की स्पेशल मेहंदी दिखा रही हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने चांद की इमोजी बनाई है, जिससे साफ पता चल रहा है कि वो चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं|

वहीं एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भी लाल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिखीं| करवाचौथ के लिए मीरा राजपूत ने गोल्डन इंबॉयड्री वाली रेड कलर की साड़ी पहनी|

About Post Author