कार्तिक और कियारा की फिल्म ने 10वें दिन की बंपर कमाई, दोनों की जोड़ी ने मचाई धूम

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक और एक्ट्रेस  कियारा दोनों की फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धूम मचा दी है|जिसके कारण फिल्म मेकर को सफलता प्राप्त हुई है| 10 दिनों में ही फिल्म ने भारी कमाई की है|फिल्म ने 60 करोड़ का आकड़ा पार किया हालांकि शुक्रवार को आकड़ा थोड़ा कम था लेकिन शनिवार को फिर से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है|

इसके पहले भी कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और उसके दिल में अपनी जगह बनाई| फिल्म सत्यप्रेम की कथा की बात करें तो इसने दसवें दिन 4.85 करोड़ का कारोबार किया| इसी के बदौलत कुल आंकड़ा 60 करोड़ के पार गया| शुक्रवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया था|

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया लीड रोल में नजर आएं| फिल्म में सत्तू और कथा की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।  फिल्म की कहानी दिल छु देने वाली है|

बात करें अगर कियारा और कार्तिक के वर्क फ्रेंट की तो कियारा तो अब फिल्म गेम चेंजर में देखने को मेलेंगी और कार्तिक सत्य प्रेम की कथा के बाद फिल्म चंदू चैम्पियन में दिखेंगे| दोनों के फिल्म की शूटिंग अभी जारी है|सभी फैंस उनकी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं|

About Post Author