Knews Desk- इस साल बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस क्लैश का सिलसिला लगातार जारी है और अब एक और बड़ा मुकाबला सामने आ गया है। इस बार आमने-सामने होंगी करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा की फिल्में। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 18 सितंबर तय होने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज डेट हाल ही में सामने आई है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, जबकि इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बाद करीना कपूर की पहली थिएटर रिलीज मानी जा रही है, जिससे इसे लेकर काफी उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं।
https://www.instagram.com/reel/DZuFdeKos62/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
दूसरी तरफ, उसी दिन प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है और वह इसके लेखक और निर्माता भी हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके साथ स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।
खास बात यह है कि ‘वाइब’ को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और रिलीज के बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को लेकर प्रीति जिंटा के फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि वह काफी समय बाद किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/reel/DYg2PqlCM04/?utm_source=ig_web_copy_link
उधर, करीना कपूर की ‘दायरा’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने इसे एक रॉ और इमोशनल प्रोजेक्ट बताया। करीना का कहना है कि यह फिल्म उनके करियर का एक खास अनुभव है।
दिलचस्प बात यह है कि इस क्लैश में एक पारिवारिक कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। कुणाल खेमू सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के पति हैं, ऐसे में इंडस्ट्री में इसे फैमिली क्लैश के तौर पर भी देखा जा रहा है। बॉलीवुड में पहले भी कई बड़े क्लैश देखने को मिले हैं, जिनका सीधा असर फिल्मों की कमाई पर पड़ा है। अब देखना होगा कि 18 सितंबर को करीना कपूर की ‘दायरा’ और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।