रेड एंड व्हाइट साड़ी में शानदार लगीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को बनाया अपना मुरीद

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस इन दिनों राजकुमार राव संग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं| वहीं अब जाह्नवी का नया लुक सामने आया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

रेड और व्हाइट साड़ी

जाह्नवी कपूर दिल्ली में मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं| इस मौके पर एक्ट्रेस ने रेड और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी  जिसे देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं| साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने क्रिकेट बॉल की कलर का रिवीलिंग ब्लाउज पहना|

स्ट्रैपी ब्लाउज

एक्ट्रेस ने इस स्ट्रैपी ब्लाउज को पहनकर कैमरे के सामने अपनी अदाओं से ऐसा कहर ढाया कि फोटोज मिनटों में वायरल हो गयीं|

साड़ी पर बनीं बॉल

जाह्नवी कपूर ने जो साड़ी पहनी है उसके बॉर्डर पर गेंद बनी हुई है| वहीं जबकि व्हाइट कलर की साड़ी में रेड कलर की पट्टियां बनी हुईं हैं जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही है|

दिल्ली में बढ़ाया पारा

जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कान में मरुन कलर के छोटे से इयररिंग्स और बालों को ओपन रखा है| एक्ट्रेस ने कभी साड़ी के पल्लू को लहराते हुए तो कभी दिल्ली के इंडिया गेट के सामने मुस्कुराते हुए पोज देकर कई फोटोज क्लिक करवाई|

यह भी पढ़ें – जालौन में फिर गहराया जल संकट, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने घेरा उप जिलाधिकारी का कार्यालय

About Post Author