पंजाबी लुक में बेहद कमाल लगीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस के देसी अंदाज़ पर फ़िदा हुए फैंस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस फिल्म का जोरो से प्रमोशन कर रही हैं| ऐसे में जाह्नवी के रोज नए-नए लुक सामने आ रहे हैं| वहीं अब एक्ट्रेस का नया अवतार सामने आया है| जिसमें वो बेहद कमाल की लग रही हैं|

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर से अपनी अदाओं का जादू सोशल मीडिया पर चला दिया है| एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| जिनमें एक्ट्रेस ने ग्रीन-पिंक कलर का पंजाबी सूट पहना है| पंजाबी अवतार में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं|

पंजाबी कुड़ी बनीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने हरे सूट के साथ गुलाबी सलवार वाले पंजाबी सूट के साथ चोटी में गुलाबी परांदा भी लटकाया है जाह्नवी कपूर के पंजाबी कुड़ी लुक में उनकी छोटी सी पिंक बिंदी ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए हैं|

नए लुक की फोटोज वायरल

एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सॉफ्ट मेकअप किया है| जाह्नवी ने अपने हाथों में पीली चूड़ियां भी पहनी हैं|

मिस्टर एंड मिसेज माही का प्रमोशन

जाह्नवी हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ गयी थीं| जहाँ एक्ट्रेस ने अपना पंजाबी लुक फ्लॉन्ट किया है|

जाह्नवी की फिल्में

फोटो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर मिसेज माही पंजाबी कुड़ी होती…Chandigarh ly (love you)

यह भी पढ़ें – दिल्ली में 7 बच्चों की मौत पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुख, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा…’

About Post Author