भाई तैमूर के लिए रोते हुए नजर आए जेह, इस हरकत की वजह से ट्रोल हुईं करीना कपूर

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने परिवार संग नये साल का जश्न मानते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं| वहीं अब एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें करीना कपूर और उनके लाडले जेह और तैमूर नजर आ रहे हैं|

करीना कपूर अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं| करीना कपूर की ये कई वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई| इस वायरल हो रही वीडियो में करीना कपूर से ज्यादा उनके दोनों लाडले जेह और तैमूर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा| जेह का एक वीडियो सामने आया है| उस वीडियो में जेह अपने भाई तैमूर के लिए रोते हुए नजर आए| वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर, जेह और करीना कपूर साथ में कार की तरफ आ रहे हैं| इस दौरान तैमूर कार की आगे वाली सीट पर बैठ जाते हैं, तो वहीं जेह भी उनके पास जाने की जिद करते हुए नजर आए| ऐसा न होने पर जेह अपने भाई तैमूर के लिए रोने लगे, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है|

तैमूर और जेह के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं| वहीं कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई हो तो ऐसा हो| दूसरे यूजर ने लिखा- करीना कपूर को इनको साथ बैठने देना चाहिए था| इसके अलावा कई यूजर्स करीना कपूर को भी ट्रोल करते नजर आए|

About Post Author