KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने जल प्रदूषण और बढ़ते प्लास्टिक कचरे को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
मुंबई के बीच पर जमा कचरे को लेकर बोले राकेश बेदी
राकेश बेदी ने अपने वीडियो में मुंबई के जुहू और दादर बीच पर हाल ही में जमा हुए प्लास्टिक कचरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समुद्र में लगातार फेंके जा रहे कचरे का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस तरह इंसान को कोई चीज हजम नहीं होती तो वह उसे बाहर निकाल देता है, उसी तरह समुद्र भी प्लास्टिक और गंदगी को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और उसे वापस किनारों पर भेज रहा है।
“समंदर ने कहा- तुम्हारा गंद है, तुम्हीं संभालो”
राकेश बेदी ने वीडियो में कहा, “क्या लगता है कि सिर्फ इंसान ही डकार लेता है, समुद्र भी डकार लेता है। मुंबई में समुद्र ने दो बड़े डकार मारे हैं, एक जुहू बीच पर और दूसरा दादर बीच पर। इन दोनों जगहों पर हजारों टन प्लास्टिक और गंदगी बाहर आ गई।”
https://www.instagram.com/reels/Da5M8uesnuI/
उन्होंने आगे कहा कि प्लास्टिक ऐसी चीज है जिसे समुद्र भी पचा नहीं सकता। प्रकृति हमें वही वापस देती है जो हम उसे देते हैं।
पानी के स्रोतों के पास प्लास्टिक रोकने की अपील
एक्टर ने लोगों से अपील की कि नदी, समुद्र, तालाब और दूसरे जल स्रोतों के पास प्लास्टिक ले जाने पर रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर लोग अभी भी अपनी आदतों में बदलाव नहीं करेंगे तो आने वाले समय में यही कचरा बड़ी समस्या बन जाएगा और आखिरकार इसे इंसानों को ही साफ करना पड़ेगा।
‘धुरंधर’ में निभाया दमदार किरदार
वर्कफ्रंट की बात करें तो राकेश बेदी हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में रहे हैं। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के राजनेता ‘जमील-जमाली’ का किरदार निभाया है। उनके रोल और अभिनय की दर्शकों ने जमकर तारीफ की।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।