IND vs AUS Final: हार के बाद विराट कोहली को संभालती नजर आईं अनुष्का शर्मा, गले लगाकर पति को दी हिम्मत

KNEWS DESK- विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई, साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया| वहीं टीम इंडिया की हार से सभी भारतीय टीम को निराश होना पड़ा| विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और सिराज इस मुकाबले में मिली हार से काफी उदास दिखे| इस बीच एक फोटो सामने आई है, जिसमें विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा अपने पति को आश्वासन देती नजर आ रही हैं|

वायलर फोटो में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को गले लगाती नजर आ रही हैं| फोटो में अनुष्का के चेहरे पर भी साफ तौर पर दुख नजर आ रहा है, जिसे देख फैंस का भी दिल टूट गया है| यूजर्स फोटो पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं|

एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- इन दोनों ने साबित कर दिया कि ‘हम साथ-साथ हैं’| दूसरे यूजर ने लिखा- अनुष्का जिस तरह से विराट को सपोर्ट करती हैं वो वाकई दिल जीतने वाला है| एक अन्य यूजर ने लिखा- हर किसी को अनुष्का जैसी लाइफ पार्टनर की जरूरत है जो आपकी खुशी और दुख में हमेशा साथ रहे, विराट कोहली बहुत लकी हैं|

वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला देखने इस बार अनुष्का शर्मा के अलावा शाहरुख खान ने भी अपने परिवार के साथ शिरकत की थी| वहीं, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, आशा भोसले जैसे कई स्टार्स ने इस मुकाबले में भारतीय टीम का सपोर्ट किया|

About Post Author