‘अवॉर्ड्स खरीद लूंगी…’ क्या सच में आलिया ने ट्रोल्स को दिया जवाब? जानिए वायरल स्क्रीनशॉट का सच

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन अब वह एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक कथित स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आलिया ने अपनी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर हो रही ट्रोलिंग का जवाब दिया है.

हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो आलिया भट्ट ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने आया है.

आलिया के नाम से वायरल हुआ कथित स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक स्टोरी शेयर की थी. इसमें उनके नाम से कई विवादित बातें लिखी होने का दावा किया गया.

इस कथित पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी, तो वहीं कई लोगों ने इसकी सत्यता पर सवाल उठाए.

क्या सच में आलिया ने शेयर की थी पोस्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हो रहा यह स्क्रीनशॉट फर्जी बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी कोई स्टोरी शेयर नहीं की थी.

फिलहाल आलिया या उनकी टीम की तरफ से भी इस वायरल पोस्ट को लेकर कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रहे इस दावे को सच मानना जल्दबाजी होगी.

‘अल्फा’ को लेकर हुई थी चर्चा

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. फिल्म का बड़े स्तर पर प्रमोशन किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म और कलाकारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

‘तुम्बाड 2’ से जुड़ीं आलिया भट्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. हाल ही में उनके ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ने की खबर सामने आई है. अभिनेता सोहम शाह ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी.

इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे. वहीं, फैंस उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *