मैं सुनकर हैरान हो गया था…. सलमान खान की बहन अर्पिता संग तलाक की ख़बरों पर आयुष शर्मा ने किया रिएक्ट,

KNEWS DESK – सुपरस्टार सलमान खान एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे फैमिली मैन भी हैं| एक्टर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं| भाईजान अपने भाई- बहनों से बहुत प्यार करते हैं| हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा के तलाक की खबरे सामने आई थी| वहीं अब आयुष ने इसपर चुप्पी तोड़ी है|

Aayush Sharma Breaks Silence On 'Bizarre' Divorce Rumours With Arpita Khan

आयुष शर्मा ने तलाक की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी 

सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता और आयुष की शादी साल 2014 में बड़े धूमधाम से करवाई थी| दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी| शादी के 10 सालों में कई बार ऐसी खबर आई कि दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं| दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं| वहीं अब आयुष शर्मा ने तलाक की ख़बरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है| और बताया कि पैप्स ने उनसे पूछा था  क्या वो अर्पिता से अलग हो रहे हैं| जिसे सुनकर आयुष हैरान हो गए|

आयुष ने बताया कि वो अपने बेटे के साथ डोसा खाने जा रहे थे कि तभी पैप्स ने पूछा कि क्या वो तलाक के लिए अप्लाई कर रहे हैं| पहले तो वो ये सुनकर हैरान हो गए लेकिन बाद में वो अपनी पत्नी अर्पिता के साथ इसपर खूब हँसे|

आयुष ने कहा- ”जब मैं घर वापस आए, और मैंने अर्पिता से पूछा कि क्या वो मुझे तलाक देने जा रही है| और हम इस पर खूब हंसे|” एक्टर की मानें तो अर्पिता उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं और उनके साथ खड़ी रहती हैं|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक को मिली उनकी ड्रीम गर्ल, इस दिन करेंगे शादी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.