हरियाणा: फ्लोर टेस्ट की मांगकर अपना भ्रष्टाचार छुपाना चाहती है कांग्रेस- सीएम नायब सिंह सैनी

KNEWS DESK-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार यानी आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग इसलिए कर रही है, ताकि उसके भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटक सके। कांग्रेस के राज्यपाल से मिलने के बारे में सीएम ने कहा कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। वो लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। उन्हें लिखित में देना चाहिए कि उनके पास कितने विधायक हैं।

विधानसभा में बहुमत साबित करने का भरोसा जताते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक महीने पहले हमने विश्वास मत हासिल किया था और आने वाले दिनों में भी हम विश्वास मत हासिल करेंगे। कांग्रेस, जेजेपी और आईएनएलडी ने गुरुवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। इन पार्टियों ने अलग- अलग पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनको कोई किसी से सरोकार नहीं है। वो लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। उनको देना चाहिए लिखित रूप में राज्यपाल महोदय को कि उनके पास कितने विधायक हैं। ऐसे गुमराह मत करिए। एक महीना पहले हमने विश्वास मत हासिल किया और जब समय आएगा हम विश्वास मत हासिल करेंगे। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। परंतु हमने कहा है कि ये लोग लोगाों का ध्यान डाइवर्ट करना चाहते हैं। इनके समय में, कांग्रेस के समय में बड़े- बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं, बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। लोगोंं को इन्होंने लाइन में लगाकर रखा है। इनकी सोच रहती है कि लोगों का ध्यान इनके घोटालों की तरफ ना जाए। लोगों का ध्यान इनके भ्रष्टाचार की तरफ न जाए। लोगों को जो प्रताड़ित किया है, उससे डाईवर्ट करने की इनकी सोच रहती है और उसी को लेकर इसी प्रकार का रयूमर (अफवाह) इन्होंने फैलाने का काम किया है। अभी 15-20 दिन पहले फ्लोर टेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें-   Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक को मिली उनकी ड्रीम गर्ल, इस दिन करेंगे शादी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.