हनी सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को दिया तोहफा, रैपर ने विगड़ियां हीरां गाना किया रिलीज

KNEWS DESK – हनी सिंह आज अपना 41 वां बर्थडे मना रहे हैं| सिंगर ने अपने जन्मदिन के दिन फैन्स को खास तोहफा दे दिया| हनी सिंह ने अपना नया गाना विगड़ियां हीरां सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है|

हनी सिंह ने अपना नया गाना किया शेयर 

मशहूर सिंगर हनी सिंह आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं| रैपर ने अपने बर्थडे पर ‘लव डोज’ के रीमेक सॉन्ग रिवील कर दिया है| विगड़ियां हीरां गाने में हनी और उर्वशी रौतेला का एकदम अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है| हनी सिंह का नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

उर्वशी के साथ नाचते नजर आये हनी सिंह 

हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले उर्वशी के बर्थडे पर एक गोल्ड केक गिफ्ट किया था| दोनों ने साथ मिलकर केक भी कट किया था जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुए थे| वहीं अब हनी सिंह के जन्मदिन पर सिंगर उर्वशी के साथ विगड़ियां हीरां गाने पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं| विगड़ियां हीरां में हनी सिंह के 9 साल पहले आये गाने लव डोज के आगे की खानी दिखाई गयी है|

विगड़ियां हीरां

लव डोज हनी सिंह के सारे गानों की तरह खूब पॉपुलर हुआ था| वहीं अब 9 साल बाद गाने का रीमेक विगड़ियां हीरां रिलीज कर दिया गया है| जिसकी कहानी एक मॉल से शुरू होती है, जहां हनी अपने दोस्तों के साथ खड़े होते हैं और उर्वशी के गुजरने पर उनके दोस्त कहते हैं- यह तुम्हारी एक्स थी ना उर्वशी को देखते ही हनी सिंह फिर उनके पीछे पीछे चले जाते हैं|

यह भी पढ़ें – लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने दी बड़ी जानकारी

About Post Author