‘हनुमान अंश’ की हिंदी में धूम, 400 करोड़ पार कमाई के बाद अब तेलुगु में होगी रिलीज

‘हनुमान अंश’ ने हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अब मेकर्स ने फिल्म की तेलुगु रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Knews Desk – ‘हनुमान अंश’ ने हिंदी बेल्ट में अपनी धाक जमा ली है। वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर फिल्म ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी और धुआंधार कमाई करते हुए सबको हैरान कर दिया। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों से भरपूर प्यार मिलने के बाद अब फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की तेलुगु रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

साउथ बेल्ट में इस फिल्म को बड़े लेवल पर पेश करने की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने अपने कंधों पर उठाई है। अब फिल्म को तेलुगु भाषा में दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/Dd-wMddx7mx/?

मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्टर के जरिए ‘हनुमान अंश’ की रिलीज और कहानी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। जारी किए गए पोस्टर में नीम करोली बाबा को हनुमान जी की मूर्ति के सामने दिखाया गया है। फिल्म का सब-टाइटल ‘स्टोरी ऑफ श्री नीब करोरी बाबा’ है, जो मशहूर किताब ‘DIVINE DETOUR’ पर बेस्ड है।

9 अक्टूबर को तेलुगु में आएगी फिल्म

होम्बले फिल्म्स ने ही फिल्म के हिंदी वर्जन को विदेशों में रिलीज किया था। अब 9 अक्टूबर 2026 को इसके तेलुगु वर्जन को दुनिया भर में रिलीज करने की जिम्मेदारी भी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। पहले त्रिविक्रम का नाम फिल्म की तेलुगु रिलीज से जुड़ा था, लेकिन वह प्लान पूरा नहीं हो सका।

फिल्म तेलुगु में उसी दिन रिलीज होगी, जिस दिन त्रिविक्रम की ‘आदर्श कुटुंबम’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं, शोभिनव सत्या ने अहम रोल निभाया है। फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।

जहां एक तरफ बड़े-बड़े स्टार्स और करोड़ों के बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो रही हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी उम्मीद ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी नहीं की थी। बढ़ती मांग को देखते हुए थिएटर मालिकों को रातों-रात शो और स्क्रीन्स की संख्या बढ़ानी पड़ी। इसके बाद फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान बनाए।

हिंदी में जबरदस्त असर छोड़ने के बाद अब सबकी नजरें फिल्म की तेलुगु रिलीज पर हैं। देखना होगा कि ‘हनुमान अंश’ तेलुगु दर्शकों के बीच भी अपनी ऐसी ही पकड़ बना पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *