गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने पंजाबी गाने में किया शानदार डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्टर को उनकी एक्टिंग के साथ शानदार डांस मूव्स की वजह से जाना जाता है| वहीं अब एक्टर के बेटे यशवर्धन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें वो गज़ब का डांस करते नजर आ रहे हैं| जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यशवर्धन को ये हुनर उन्हें पापा गोविंदा से मिला है|

Govinda's son Yashvardhan Ahuja breaks the internet, impresses netizens  with his cool moves | WATCH – India TV

 गोविंदा के बेटे का वीडियो हुआ वायरल 

गोविंदा ने 90 के दशक में अपनी शानदार कॉमेडी के साथ अपने डांसिंग स्टाइल से भी लोगों को दीवाना बनाया है| वहीं अब एक्टर के बेटे यशवर्धन का एक वीडियो सामने आया है| जिसमें उनका कूल अंदाज़ और स्वैग देख लोगों का मानना है कि वह इंडस्ट्री के अच्छे डांसर्स को अच्छी टक्कर दे सकते हैं| वायरल वीडियो में यशवर्धन न केवल शानदार डांस करते नजर आये हैं बल्कि उनका स्टाइल भी काफी कमाल का है| उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है जिसमें वो काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं|

यूजर्स यशवर्धन की तुलना टाइगर श्रॉफ से कर रहे हैं| एक ने वीडियो के कमेंट में लिखा कि ये टाइगर की कॉपी क्यों कर रहा है|

एक यूजर ने यशवर्धन की तुलना रणबीर कपूर से की है| वहीं एक ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट ब्रदर। मुझे यकीन है कि आप अपने पिता की तरह ही रॉक करोगे’

यह भी पढ़ें – पैपराजी ने रणबीर कपूर के सामने दी गाली, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.