Ganpath Twitter Review: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, दर्शकों ने शेयर किया रिव्यू

KNEWS DESK- एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| फैंस फिल्म का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे| अब एक्शन से भरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ गई है| फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है| वहीं अब फिल्म देखने वाले लोगों ने इसका रिव्यू अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है|

‘गणपत’ फिल्म विकास बहल द्वारा डायरेक्ट की गई है| टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं| फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है| कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की और अपने रिव्यू भी शेयर किए है| वहीं कुछ ने गणपत को ‘फ्यूचरिस्टिक’ कहा तो कईं ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए इसकी जमकर तारीफ भी की| एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने लिखा, गणपत एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर/एंटरटेनर है| ये एक ट्रीट है| टाइगर श्रॉफ के फैंस उनके करियर की मोस्ट एडवांस एक्शन फिल्म..उनके स्टाइल स्वैग और एक्शन के लिए इसे देखें!

एक यूजर ने लिखा, गणपथ ने बॉलीवुड को जोश के साथ फ्यूचर की दुनिया में धकेल दिया| टाइगर श्रॉफ ने वही किया जो वह सबसे अच्छा करते हैं जबकि कृति सेनन फिर दिखाती हैं कि एक नायिका पुरुष-केंद्रित प्लॉट में कैसे शाइन कर सकती है| निर्देशक विकास बहल की कहानी को रास्ते में कुछ मामूली रुकावटों का सामना करना पड़ता है लेकिन अंतिम परिणाम भारतीय सिनेमा के लिए एक अमेजिंग ड्रामा है| यह डिस्टोपियन दुनिया एक यूटोपियन दृश्य बनाती है|

वहीं दूसरे ने लिखा, वन वर्ड एवरेज, गणपत इतनी रोमांचकारी नहीं है लेकिन एक बार जरूर देखें| टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन और उनकी केमिस्ट्री ठीक है| अमिताभ बच्चन की स्क्रीन उपस्थिति अच्छी है लेकिन यह डिस्टोपिया नहीं है| यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे आपने पहले नहीं देखा हो|

आपको बता दें कि गणपत को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है यह फिल्म अब हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है|

About Post Author