Ganesh Chaturthi 2026: शिल्पा शेट्टी से सुनीता आहूजा तक, बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत

knews desk – गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. घरों और पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना के साथ भक्त बप्पा की आराधना में जुट गए हैं. बॉलीवुड सितारे भी हर साल की तरह इस बार गणपति उत्सव को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा, धनश्री वर्मा और अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों ने अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया है. इस दौरान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सुनीता आहूजा ने डांस करते हुए किया बप्पा का स्वागत

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में बप्पा की स्थापना की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह खुशी से झूमती और डांस करती नजर आ रही हैं. उनका उत्साह देखते ही बन रहा है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने यह सवाल किया कि इस खास मौके पर गोविंदा कहां हैं.

https://www.instagram.com/reels/DdO3UqNzAZt/

धनश्री वर्मा ने परिवार संग मनाया गणपति उत्सव

धनश्री वर्मा ने भी अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया. वह नाचते-गाते हुए बप्पा की मूर्ति को घर लेकर पहुंचीं. इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी साथ नजर आए. धनश्री के सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे उत्साह के साथ गणपति उत्सव मनाती दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/reels/DdO4PCeAkiQ/

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग की बप्पा की स्थापना

शिल्पा शेट्टी का गणपति बप्पा के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है. एक्ट्रेस ने इस साल भी अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की. इस दौरान वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं. पैपराजी के सामने उन्होंने बप्पा की मूर्ति की झलक भी दिखाई. शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे श्रद्धा भाव से बप्पा की पूजा करती हैं.

https://www.instagram.com/reels/DdOQz6Cz6Wb/

अंकिता लोखंडे ने भी भारी बारिश के बीच अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया. उनके गणपति उत्सव के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. बारिश के बावजूद बप्पा के आगमन को लेकर उनका उत्साह कम नहीं हुआ. वहीं, बॉलीवुड और टीवी जगत के अन्य सितारे भी अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं.

गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्तों के लिए बेहद खास होता है. कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद जब बप्पा का विसर्जन किया जाता है, तो भक्तों की आंखें नम हो जाती हैं. यह भगवान गणेश के प्रति लोगों की गहरी आस्था और प्रेम को दर्शाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *