30 किलो वजन बढ़ाया, 35 किलो घटाया… भूमि पेडनेकर का गजब फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन

KNEWS DESK – बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज यानी 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली भूमि अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।

पहली फिल्म के लिए बढ़ाया था 30 किलो वजन

भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से की थी। इस फिल्म में उन्हें एक ऐसी लड़की का किरदार निभाना था, जिसका वजन ज्यादा था।

अपने किरदार को पूरी तरह पर्दे पर उतारने के लिए भूमि ने करीब 30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग और किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कुछ महीनों में बदला पूरा लुक

फिल्म रिलीज होने के बाद भूमि ने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और कुछ ही समय में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया।

एक्ट्रेस ने करीब 35 किलो वजन कम किया था। भूमि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने वजन घटाने के लिए किसी क्रैश डाइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाया।

हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से हासिल की फिटनेस

भूमि पेडनेकर ने बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करती थीं। उनके डाइट प्लान में ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल होते थे। इसके बाद वह रनिंग करती थीं, जिससे शरीर एक्टिव रहता था।

फिट रहने के लिए भूमि पिलाटीज, रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करती हैं। वह रोज करीब एक घंटे वर्कआउट करने के साथ-साथ दिनभर एक्टिव रहने की कोशिश करती हैं।

‘दम लगा के हईशा’ के बाद भूमि पेडनेकर ने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *