काजोल से लेकर श्रुति हासन तक, मुंबई एयरपोर्ट पर स्टार्स ने बिखेरा फैशन का जलवा

KNEWS DESK – बॉलीवुड सितारों का स्टाइल और फैशन हमेशा टू द प्वाइंट देखने के लिए मिलता है| वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, रणवीर सिंह और श्रुति हासन सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

काजोल को व्हाइट शूज और शेड्स के साथ रेड टॉप और ब्लू डेनिम जींस में देखा गया। उन्होंने एक ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। वे आखिरी बार “द ट्रायल: प्यार कानून धोखा” सीरीज में दिखी थीं। ये अभी डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

रणवीर सिंह पूरी तरह ब्लैक लुक में दिख रहे थे। वे टी-शर्ट, जॉगर्स और जैकेट के साथ ब्लैक बीनी कैप, व्हाइट शूज और शेड्स में थे। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म “सिंघम अगेन” में दिखेंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

श्रुति हासन को ब्लैक बूट्स और रेड शेड्स के साथ लॉन्ग ब्लैक ड्रेस पहने देखा गया। उन्होंने ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। उनके साथ बहन अक्षरा हासन भी थीं। वे आखिरी बार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म “सलार: पार्ट 1 – सीजफायर” में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें – केजरीवाल का इंसुलिन स्तर बढ़ने पर दिल्ली मंत्री आतिशी ने खड़े किए कई सवाल, कहा- ‘क्या उन्हें मारने की कोशिश…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.