अजय देवगन से लेकर सारा अली खान तक, महाकाल के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें स्टार्स के नाम

KNEWS DESK – आज महाशिवरात्रि के पर्व में पूरा देश शिवमय हो रहा है| सभी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं| हर कोई अपनी तरह से बाबा की पूजा अर्चना कर रहा है| बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो बाबा के बड़े भक्त हैं| आपको स्टार्स के बारे में बताते हैं|

अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भगवान शिव के बड़े भक्त हैं| उन्होंने अपने सीने पर भोलेनाथ का टैटू भी गुदवा रखा है| यहीं नहीं एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर बाबा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं|

सारा अली खान भी बाबा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त हैं| उनकी भक्ति किसी से छुपी नहीं है| सारा अक्सर ही केदारनाथ और महाकाल के दरबार जाती रहती हैं| सारा अमरनाथ की यात्रा भी कर चुकी हैं|

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ भी भगवान शिव के भक्त हैं| ख़बरों के मुताबिक टाइगर बचपन से भगवान शिव की पूजा करते हैं| सिर्फ पूजा ही नहीं टाइगर सोमवार के साथ-साथ महाशिवरात्रि का व्रत भी करते हैं|

मौनी रॉय

मौनी रॉय भी बाबा शिव की भक्त हैं| एक्ट्रेस कई शिव मंदिर में पूजा करने के लिए जाती हैं और भक्ति में लीन नजर आती हैं| मौनी आदियोगी के मंदिर भी जाया करती हैं|

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू भी भगवान शिव में खूब मान्यता रखते हैं| कुणाल खेमू ने अपनी पीठ पर त्रिशूल का टैटू भी बनवाया हुआ है| साथ ही उन्होंने ऊं नम: शिवाय भी लिखवाया हुआ है|

संजय दत्त

संजय दत्त भी भगवान शिव के भक्त हैं वो अक्सर बाबा की भक्ति में लीन नजर आते हैं| वो हर साल बड़े धूम धाम से महाशिवरात्रि मानते हैं और एक्टर ने अपने हाथ पर बाबा का टैटू भी बनवाया हुआ है और संस्कृत में ऊं नम: शिवाय भी लिखवाया हुआ है|

यह भी पढ़ें – ईशा मालवीय के साथ रोमांस करते दिखे एल्विश यादव, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

About Post Author