ईशा मालवीय के साथ रोमांस करते दिखे एल्विश यादव, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| वहीं अब यूट्यूबर अपने एक लेटेस्ट पोस्ट के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं| एल्विश यादव अपने लेटेस्ट पोस्ट में बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं ईशा मालवीय के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस काफी हैरान हैं|

एल्विश यादव और ईशा मालवीय का वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है| वीडियो में समुंदर के किनारे दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े टहलते हुए नजर आ रहे हैं| वीडियो में दोनों के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है| पोस्ट शेयर करने के साथ वीडियो को एक प्यारा कैप्शन भी दिया गया है| वीडियो के कैप्शन में लिखा- वक्त के बदलने से दिल कहां बदलते हैं, आपसे मोहब्बत थी आपसे मोहब्बत है|

एल्विश- ईशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है| यूजर्स वीडियो पर कमेंट के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने ईशा-एल्विश को साथ देख हैरानी जताते हुए कमेंट किया- एल्विश ने कहा था, ईशा तो मुझे बिल्कुल नहीं पसंद तो ये सब क्या है| एक अन्य यूजर ने लिखा- ईशा का रियल बॉयफ्रेंड कौन है| इसी तरह और भी लोग वीडियो पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author