KNEWS DESK – भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस Akshara Singh इन दिनों अपनी बॉलीवुड एंट्री को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। अक्षरा ने सुपरस्टार Akshay Kumar के साथ फिल्म Welcome to the Jungle में काम किया है और अब उनका नया गाना ‘घिस घिस घिस’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
इस गाने के रिलीज होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर कई सितारे अक्षरा सिंह को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी मां Neelima Singh का एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।
वीडियो में नीलिमा सिंह टीवी पर अपनी बेटी का बॉलीवुड गाना देखती नजर आ रही हैं। शुरुआत में वो गाने को देखकर हंसती और एन्जॉय करती दिखती हैं, लेकिन जैसे ही गाना खत्म होता है, वो भावुक हो जाती हैं। अपनी बेटी को गले लगाकर उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं। इस दौरान अक्षरा अपनी मां से मजाक में कहती हैं, “अरे मेकअप खराब हो जाएगा।”
इस वीडियो को शेयर करते हुए Akshara Singh ने लिखा कि मां का गर्व भरा रिएक्शन दुनिया के किसी भी अवॉर्ड से बड़ा होता है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और मां-बेटी की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DYyesZQt_Ky/
फिल्म Welcome to the Jungle में Akshay Kumar एक स्ट्रगलिंग भोजपुरी अभिनेता के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा और अक्षय की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के एक दिन के भीतर ही गाने को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने कहा कि एक बिहारी लड़की के तौर पर उन्हें इतना बड़ा प्लेटफॉर्म मिलना गर्व की बात है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वो खुद अक्षय कुमार से भोजपुरी डांस करवा रही हैं और यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।