Yaariyan 2 का पहला पोस्टर आउट, दुल्हन के जोड़े में दिव्या खोसला ने पी सिगरेट

KNEWS DESK- Yaariyan 2 का पहला पोस्टर आज आउट हो गया है। साल 2014 में रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली स्टारर ‘यारियां’ को फैंस ने बहुत पसंद किया था। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

‘यारियां 2’ 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ का सीक्वल है। फिल्म ‘यारियां’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके पहले पार्ट में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह, सेराह सिंह, देव शर्मा और निकोल फारिया ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘यारियां 2’ का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट का कुल लुक देखने को मिल रहा है। ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ के बाद अब ‘यारियां 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/Cvtue1crE6Z/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

दिव्या ने पी सिगरेट

दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के जोड़े में सिगरेट पिते दिखाई दे रही है। उन्होंने दोनों एक्टर्स के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और पोज दे रही है। दिव्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी मां के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के लिए मेरी फिल्म यारियां 2 का पहला पोस्टर शेयर कर रही हूं।’

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

फिल्म का टीजर 10 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यारियां के पहले पार्ट को भी राधिका राव और विनय सप्रू ने ही डायरेक्ट किया था।

मिजान-पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला कुमार के अलावा फिल्म में यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About Post Author