फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह ने ‘अजमेर 92’पर तोड़ी चुप्पी.. कहा-‘लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वही दिखाया है’,

KNEWS DESK   फिल्म ‘अजमेर 92’ का  ट्रेलर जब से जारी हुआ है तभी से सुर्ख़ियों  में है। ये फिल्म साल 1992 में हुए अजमेर स्कैंडल पर आधारित है| साल 1987 से 1992 में हुए 250 लड़कियों की बलात्कार और कई उनमें से कई नाबालिग लड़कियों की आत्महत्या को दिखाया गया है. इस खबर से अजमेर में दहशत और धार्मिक दंगे  फैल जाता है. कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे इन लड़कियों को ब्लैकमेल कर कुछ लोग उनका रेप करते हैं और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता हैं| इस फिल्म के निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह है। फिल्म का ट्रेलर जिस दिन से  रिलीज हुआ है। उसी वक़्त से  कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। उनका आरोप है कि यह फिल्म एक समुदाय विशेष को टारगेट करने की साजिश है, लेकिन अब  इस पर अब पुष्पेंद्र सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म को रिलीज करने में आ रही दिक्कत

एक  इंटरव्यू के दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, ‘इस फिल्म को रिलीज करने में हम लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि यह फिल्म एक खास समुदाय के खिलाफ है, लेकिन ये सच नहीं है। यह प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं है। हम इस फिल्म के जरिए सिर्फ वह दिखाना चाहते हैं, जो हमारी लड़कियों ने फेस किया। फिल्म के जरिए हम उस दर्द से दुनिया को रूबरू कराना चाहते हैं, जो उन्होंने सहा’।

ट्रेलर हो चुका है रिलीज

पुष्पेंद्र सिंह ने आगे कहा, ‘हमारा उद्देश्य लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जो बेचैन कर देने वाला है। इसमें अजमेर में घटी उस काली सच्चाई से पर्दा उठाया गया है, जिसने मासूम लड़कियों की जिंदगियां बर्बाद करके रख दीं। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है। उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था।

इस दिन आएगी फिल्म

फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह ‘अजमेर 92’  रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी है। पुष्पेंद्र सिंह ने जहां इस फिल्म का निर्देशन किया है तो इसके प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं।  फिल्म में करण शर्मा, सुमित सिंह, जरीना वहाब, बृजेंद्र काल, सैयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

About Post Author