आर्या 3 में सुष्मिता सेन के शेरनी लुक को फैन्स ने किया खूब पसंद, एक्ट्रेस को बताया Boss

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की मचअवेटेड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या 3’ ओटीटी पर रिलीज हों चुकी है| एक्ट्रेस ने ओटीटी पर एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है| इस वेब सीरीज के 4 एपिसोड्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं| रिलीज होते ही एक्ट्रेस की ये वेब सीरीज सोशल मीडिया पर छा गई है| दर्शकों को आर्या 3 में सुष्मिता सेन का शेरनी लुक खूब पसंद आ रहा है| सभी सुष्मिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

EXCLUSIVE: Sushmita Sen reveals she draws inspiration from her own life  experiences for Aarya Season 3 role | PINKVILLA

लोगों ने की जमकर तारीफ 

इस बार आर्या सरीन पहले से और भी ज्यादा खूंखार नजर आ रही है| सीरीज के शुरुआत के चार एपिसोड्स में ट्विस्ट्स एंड टर्न्स से भरपूर है| दर्शकों को आर्या 3 में सुष्मिता सेन का शेरनी लुक खूब पसंद आ रहा है| फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर ‘आर्या 3’ ही छाया हुआ है|

किसी एक यूजर ने लिखा कि आर्या 3 के पहले एपिसोड में आर्या सरीन वाओ लगी हैं|

वहीं किसी अन्य यूजर ने लिखा कि ‘पहला एपिसोड ही काफी है बाकी के एपिसोड्स में थ्रिल को कायम रखने के लिए| यहां कोई मजाक नहीं चल रहा क्योंकि आर्या आ गई है|

सुष्मिता सेन के किरदार की बात करें तो इस बार आर्या को पहले से ज्यादा दमदार और सख्त दिखाया गया है| अपने बच्चों की खातिर आर्या किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं|

यह भी पढ़ें – उर्फी जावेद की तरह अतरंगी अंदाज़ में नजर आईं ये एक्ट्रेस, राज कुंद्रा की तरह लगाया मास्क, यूजर्स ने किया रिएक्ट

About Post Author