अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिला जबरदस्त सरप्राइज, ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार टीजर किया गया रिलीज

KNEWS DESK- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं| इस मौके पर अल्लू अर्जुन के फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज मिला है| दरअसल, आज मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद दर्शक फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं|

Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार

पुष्पा: द रूल के टीजर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नया अवतार देखने को मिला है| एक्टर टीजर में साड़ी, मेकअप और जेवर के साथ नजर आ रहे हैं| इसमें अल्लू अर्जुन का लुक देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं और अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर के सामने आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है| लोग टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं|

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| टीजर देखकर फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं| ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमारन ने किया है| मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है| फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचाने वाले हैं|

About Post Author