KNEWS DESK – देशभर में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों तक हर कोई इस खास मौके पर जश्न में डूबा नजर आया। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी और प्यार, शांति व भाईचारे का संदेश साझा किया।
Akshay Kumar ने अपने एक्स अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सभी को ईद मुबारक। सभी की जिंदगी में खुशी और शांति बनी रहे, यही दुआ करता हूं।”
वहीं Suniel Shetty ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा कि घर हमेशा प्यार से भरे रहें और लोगों को साथ बैठकर खुशियां बांटने का मौका मिलता रहे।

दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार इंसानियत, सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। उनके इस मैसेज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
टीवी और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी ईद के रंग में रंगी नजर आईं। Hina Khan ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं।

इसी बीच Soha Ali Khan ने अपने परिवार के साथ ईद सेलिब्रेशन की झलक साझा की। तस्वीरों में वह पति Kunal Khemu और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह त्योहार करुणा और इंसानियत को चुनने का संदेश देता है।
https://www.instagram.com/p/DWJBCwtDOEf/?
Huma Qureshi ने भी अपने परिवार संग तस्वीरें पोस्ट कीं और फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा Sonam Kapoor, Malaika Arora, Jannat Zubair, Aly Goni और Soni Razdan समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और स्टोरी शेयर कर अपने चाहने वालों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
https://www.instagram.com/p/DWI2aL7Da6C
इस बार ईद पर बॉलीवुड सितारों के मैसेज में सिर्फ जश्न ही नहीं, बल्कि प्यार, एकता और इंसानियत का खूबसूरत संदेश भी देखने को मिला।