दीपिका पादुकोण ने वेंकटेश्वर मंदिर में बहन अनीशा के साथ की पूजा-अर्चना, सामने आया वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला पहुंची थीं| उनके साथ उनकी बहन और प्रोफेशनल गोल्फर अनीशा पादुकोण भी मौजूद रहीं| दोनों बहनों ने वेंकटेश्वर मंदिर में मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया| अब एक्ट्रेस का पूजा करते वीडियो सामने आया है|

बहन अनीषा संग वेंकटेश्वर मंदिर में नजर आई 'फाइटर' एक्ट्रेस Deepika Padukone, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

एक्ट्रेस का वीडियो

एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा करने का वीडियो पोस्ट किया है| वीडियो में दीपिका को ब्लैक हुडी और पैंट में बिल्कुल कैजुअल लुक में देखा जा सकता है| इस दौरान उन्होंने शोल्डर पर एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था| वहीं उनकी बहन अनीशा ऑरेंज कलर की हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहने और स्लिंग बैग के साथ स्पॉट हुईं|

दीपिका ने बहन के साथ मंदिर में की पूजा 

सामने आए वीडियो में दीपिका और उनकी बहन अनीशा को बेहद शांति से मंदिर में चलते देखा गया| दोनों बहनों को मंदिर में आरती लेते भी देखा गया| दीपिका पादुकोण इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियों में हैं| उनकी फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज की जाएगी| फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे| आज ही उनकी फिल्म के गाने ‘शेर खुल गया’ का टीजर रिलीज हुई है और अब शुक्रवार को गाना रिलीज किया जाएगा|

वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण आखिरी बार शाहरुख खान साथ फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं| अब उनके पास पाइपलाइन में ‘फाइटर’ के अलावा रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी है|

About Post Author