Sher Khul Gaye Song: ‘फाइटर’ का पहला गाना हुआ रिलीज, ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

KNEWS DESK- बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| ये फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं मेकर्स ने फिल्म ‘फाइटर’ का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज कर दिया है| गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है| गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं|

फिल्म ‘फाइटर’ का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ आज रिलीज किया गया है| ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का ये गाना पार्टियों में धूम मचाने वाला है| इस गाने में दोनों स्टार्स के डांस मूव्स और केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया है| ‘शेर खुल गए’ को विशाल और शेखर के साथ बेनी दयाल और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है| इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं| ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का गाना ‘शेर खुल गए’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं| फिल्म का टीजर और पहला गाना देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हो गये हैं|

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी| इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सपोर्ट लिया जाता था| फिल्म ‘फाइटर’ में ये सीन रियल होंगे| फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे|

About Post Author