दीपिका पादुकोण, संजना सांघी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण, संजना सांघी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको सेलेब्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

दीपिका पादुकोण को व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पलाजो पैंट के साथ-साथ ब्लैक हॉफ स्लीव जैकेट, व्हाइट शूज में देखा गया। उन्हें आखिरी बार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ फिल्म “फाइटर” में देखा गया। वे जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

संजना सांघी ब्लू कलर के को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन शेड्स के साथ शर्ट और ट्राउजर से पूरा किया। आखिरी बार उन्होंने अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित फिल्म “कड़क सिंह” में अभिनय किया था। ये फिल्म फिलहाल जी फाइव पर स्ट्रीम हो रही है।

फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर बोनी कपूर को ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा गया। उन्होंने पोलो टी-शर्ट और जॉगर्स के साथ ब्लैक शूज पहने हुए थे। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में देखा गया था।

यह भी पढ़ें – मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने की जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की गहन समीक्षा 

About Post Author