किंग खान की फिल्मों को दीपिका पादुकोण बना देती हैं ब्लॉकबस्टर, दीपिका ने खुद को बताया लकी चार्म

KNEWS DESK – शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस में अपना जलवा बिखेर रही है| फिल्म को सभी खूब पसंद कर रहे हैं| फिल्म के सभी किरदारों की तारीफ हो रही है|फिल्म में दीपिका का किरदार स्पेशल अपीयरेंस था| फैन्स को दीपिका का किरदार काफी पसंद आया| एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि हम एक दुसरे के लिए लकी चार्म है|

किंग खान की फिल्म जवान 

किंग खान की फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| इस फिल्म ने अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और आगे भी धमाल मचाने वाली है| यह एक्टर की इस साल की रिलीज हुई दूसरी फिल्म है| दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं| पहली पठान और अब जवान| दोनों ही फिल्मों में एक खासियत है| वो है दीपिका पादुकोण| पठान में दीपिका लीड रोल में नजर आईं थीं तो जवान में उनका सपेशल अपीयरेंस है| फैन्स ने दीपिका के किरदार को बहुत पसंद किया गया है| शाहरुख खान की हर फिल्म में दीपिका पादुकोण कैसे ना कैसे नजर आती हैं| ऐसा हर बार क्यों होता है इसे लेकर अब दीपिका पादुकोण ने खुलासा कर दिया है|

दीपिका ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर बात की है| दीपिका ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था| उसके बाद से दोनों साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं|

लकी चार्म

एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने किंग खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की| एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि हम एक-दूसरे के लकी चार्म हैं लेकिन उनका कनेक्शन इससे गहरा है| दीपिका ने आगे बताया -हम एक-दूसरे के लकी चार्म हैं लेकिन सच कहूं तो हम लक से आगे हैं| हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं|दीपिका ने बताया कि हमारा रिश्ता भरोसे और रिस्पेक्ट की नींव पर बना हुआ है| मैं उन कुछ लोगों में से हूं जिनके साथ वह ओपन हैं| हम एक-दूसरे पर बहुत भरोस और रिस्पेक्ट करते हैं और मुझे लगता है कि लक इसके ऊपर चैरी की तरह है|

शाहरुख और दीपिका साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई फिल्मों में दीपिका ने कैमियो किया है| इस जोड़ी की शुरुआत ओम शांति ओम से हुई थी| उसके बाद दोनों हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस और पठान में काम किया है| वहीं दीपिका ने जीरो, बिल्लू और अब जवान में कैमियो किया है|

 

About Post Author