दूसरी डिलीवरी से पहले रणवीर संग सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका पादुकोण, परिवार के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Knews Desk – दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। डिलीवरी का समय करीब आने के बीच एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। बप्पा के दर्शन के लिए उनके साथ पति रणवीर सिंह और सास-ससुर भी मौजूद रहे।

मंदिर पहुंचने के दौरान दीपिका पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने हैवी पर्पल सूट और फारसी सलवार पहना हुआ था। बालों में गजरा लगाए दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनका बेबी बंप भी साफ नजर आया। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका का हाथ थामे नजर आए। रणवीर ने भी दीपिका से मैचिंग करते हुए पर्पल कुर्ता पहना था और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। वीडियो में वह दीपिका का खास ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DdbJmiwg6e2/

दीपिका और रणवीर को साथ देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए और सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और पंडाल में मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया था।

https://www.instagram.com/reels/DdbQ40wAwE-/

दीपिका और रणवीर ने साल 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के दूसरे जन्मदिन के मौके पर कपल ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। वहीं रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म ‘प्रलय’ है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो चुकी है। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *