Crew Box Office Collection: करीना, तब्बू और कृति की ‘क्रू’ ने ओपनिंग डे पर किया शानदार कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

KNEWS DESK- करीना कपूर खान, तब्बू और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई| फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे| फिल्म में तीनों स्टार्स की मस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है| वहीं अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है|

फिल्म क्रू को भारत के साथ 75 से भी ज्यादा देशों में रिलीज किया गया है| वहीं 1400 से भी ज्यादा स्क्रीन्स फिल्म को मिले| जानकारी के मुताबिक, करीना कपूर खान, तब्बू और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 9.25 करोड़ की कमाई की है|

Bollywood -करीना, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू-29 मार्च को रिलीज - Uttam Pradesh

फिल्म की कहानी 

फिल्म ‘क्रू’ की कहानी एयर होस्टेस बनीं तब्बू, करीना और कृति के इर्द-गिर्द घूमती है। इन तीनों को नहीं पता कि वे आगे क्या करेंगी क्योंकि उनकी एयरलाइन कोहिनूर दिवालिया होने की कगार पर है। हालांकि तभी उन्हें प्लेन में सफर कर रहे एक ऐसे पैसेंजर की मौत के बारे में पता चलता है, जो सोने के बिस्किट की तस्करी कर रहा होता है। आपको बता दें, फिल्म ‘क्रू’ में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं| इस फिल्म को रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर. कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं राजेश ए. कृष्णन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं|

About Post Author