Crew Box Office Collection Day 2: करीना, तब्बू और कृति की ‘क्रू’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में कमाए इतने करोड़

KNEWS DESK- करीना कपूर खान, तब्बू और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ अपनी रिलीज से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है| फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस की मस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है| पहले दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की थी| वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है|

करीना कपूर खान, तब्बू और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था| जानकारी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी| वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है|

Tabu, Kareena, Kriti trained by ex-air hostesses for 'Crew' role - The Statesman

फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 9.6 करोड़ की कमाई की है| बता दें कि ये फाइनल डेटा नहीं है, सटीक आंकड़े सामने आने के बाद इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं| जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘क्रू’ ने दो दिनों में कुल 18.25 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है| फिल्म कलेक्शन के स्पीड को देखते हुए ये कहा जा सकता है, फिल्म आगे चलकर कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है|

आपको बता दें कि फिल्म ‘क्रू’ में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं| इस फिल्म को रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर. कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है| वहीं राजेश ए. कृष्णन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं|

About Post Author