Cocktail 2 Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की रोमांटिक-कॉमेडी ने मचाया धमाल, रिश्तों के ताने-बाने पर लगा अल्टीमेट ‘वाइब चेक’

Knews Desk- डायरेक्टर होमी अदजानिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के बाद यह उसका दूसरा पार्ट है, जिसने एक बार फिर यूथ के बीच रिश्तों, प्यार और दोस्ती की उलझनों को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई स्टारकास्ट नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों कॉलेज टाइम से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में दरारें आने लगती हैं। जहां दीया शादी कर सेटल होना चाहती है, वहीं कुणाल कमिटमेंट से दूरी बनाए रखना चाहता है और अपनी लाइफ को फ्री-फ्लो में जीना चाहता है।

इसी बीच कहानी में एली (कृति सेनन) की एंट्री होती है, जो एक बिंदास और आजाद ख्यालों वाली लड़की है। उसकी मौजूदगी कुणाल और दीया के रिश्ते को पूरी तरह बदल देती है। इसके बाद शुरू होता है प्यार, दोस्ती, भरोसे और भावनाओं का एक ऐसा जटिल सफर, जो आज की जनरेशन के रिलेशनशिप कन्फ्यूजन और ‘सिचुएशनशिप’ को दर्शाता है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका स्क्रीनप्ले है, जो शुरुआती 50 मिनट तक दर्शकों को बांधे रखता है। कहानी की रफ्तार संतुलित है और इमोशनल सीन को समय देकर उभारा गया है। सिसली की खूबसूरत लोकेशंस फिल्म को विजुअल ट्रीट बनाती हैं। डायरेक्टर ने किसी भी किरदार को पूरी तरह सही या गलत नहीं दिखाया, जिससे कहानी ज्यादा रियल लगती है।

डायरेक्शन की बात करें तो होमी अदजानिया ने एक बार फिर मॉडर्न रिलेशनशिप्स की जटिलताओं को बारीकी से पेश किया है। एडिटिंग क्रिस्प है और फिल्म कहीं भी भटकती नहीं है। कॉमेडी और इमोशन का संतुलन इसे मजबूत बनाता है।

परफॉर्मेंस के मामले में शाहिद कपूर ने शानदार अभिनय किया है और कई सीन में वह पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभालते नजर आते हैं। रश्मिका मंदाना ने भी अपने किरदार को सादगी और मजबूती से निभाया है। लेकिन फिल्म की असली जान कृति सेनन साबित होती हैं, जो अपने चुलबुले और बिंदास किरदार से हर सीन में छा जाती हैं ‘कॉकटेल 2’ एक मॉडर्न रोमांटिक ड्रामा है, जो आज की जनरेशन के रिश्तों की उलझनों को खूबसूरती से दिखाती है और दर्शकों को एक इमोशनल और विजुअल अनुभव देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *