ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख

KNEWS DESK-  ओडिशा में 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों की जान चली गई| दुनिया में 20 साल बाद का ये सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है| इस हादसे में लगभग 900 लोग घायल हुए हैं| इस हादसे पर देश से लेकर दुनियाभर के लोग काफी दुख जाया कर रहे हैं| बॉलीवुड स्टार्स भी इस हादसे से काफी दुखी हैं| सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, वरुण धवन और विराट कोहली, सोनू सूद जैसे सितारों ने इस हादसे पर दुख साझा करते हुए ट्वीट किया है|        

सलमान खान ने इस ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि एक्सीडेंट के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों के परिवारों और घायलों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें|

मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ओडिशा में ट्रेन हादसे की खबर से दिल टूट गया|’भावभीनी श्रद्धांजलि’

सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया कि ओडिशा में दुखद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना और जनहानि की बेहद दुखद खबर| इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों को मेरी भावभीनी संवेदना देता हूं| इस कठिन समय में, आइए हम एक- दूसरे को समर्थन और शक्ति प्रदान करते हुए एक साथ खड़े हों| मैं मेरे सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं|

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, मेरा दिल और प्रार्थना उन लोगों के साथ है जो कल ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं| गहरी संवेदना और प्रार्थना|

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया कि ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के दृश्य देखकर दिल दहल जाता है|घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना| इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं|

 

About Post Author