बॉबी देओल और नयनतारा को मिला दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, जानिए और किन स्टार्स ने जीता ख़िताब

KNEWS DESK – बीती शाम दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें शाहरुख़ खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया| तो वहीं बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड बॉबी देओल को मिला है| बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल में विलेन का किरदार निभाया था| जिसके बाद हर तरफ बॉबी देओल के ही चर्चे हो रहे थे|

Dadasaheb Phalke Awards 2024: SRK-Rani Mukerji, Nayanthara, Bobby Deol And  Others Grace Red Carpet

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार में से एक है| सभी सितारे इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं| वहीं अब इस बारे के दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे| जहां शाहरुख़ से लेकर करीना कपूर जैसे स्टार्स नजर आये हैं| किंग खान ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है तो वहीं बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड बॉबी देओल को मिला है|

विनर्स लिस्ट 

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड – शाहरुख़ खान (जवान)

बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल अवॉर्ड – बॉबी देओल (एनिमल )

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड – नयनतारा (जवान )

बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड – संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल )

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – विक्की कौशल (सैम बहादुर )

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- अनिरुद्ध रविचंदर- जवान

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- वरुण जैन- जरा हटके जरा बचके

साल की बेस्ट टेलीविजन सीरीज- गुम है किसी के प्यार में

फिल्म इंडस्ट्री के लिए आउटस्टेंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन- मौसमी चटर्जी

म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आउटस्टेंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन- के जे येसुदास

यह भी पढ़ें – Dadasaheb Phalke Award 2024 : बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान ने जताई खुशी, कहा- ‘ऐसा लगने लगा था कि…’

About Post Author