छत्तीसगढ़ के सीएम मना रहे आज अपना 60वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने विष्णु देव साय को दी शुभकामनाएं

KNEWS DESK- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं| उनके जन्मदिन के अवसर पर कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं| वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने सीएम साय को बर्थडे विश किया|

सीएम विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी| पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| वे छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों को पूरा करने में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं| गरीबों और वंचित समुदायों के लिए उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है| मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए कामना करता हूं|

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा- छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई| प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें| आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें|

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं| मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी| प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं|

 

About Post Author