क्रिसमस पर बिपाशा बसु ने दिखाया लाडली बेटी का चेहरा, देवी पर फैन्स ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK – इस साल का क्रिसमस बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी खास रहा है| सेलेब्स ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया हैं जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था| रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  ने बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखा दिया है| राहा की क्यूटनेस के फीवर से फैंस बाहर नहीं आए थे कि बिपाशा बसु ने भी एक सरप्राइज दे दिया| क्रिसमस के मौके पर बिपाशा ने भी देवी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है| देवी की तस्वीर देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं|

बिपाशा ने दिखाया देवी का चेहरा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल पेरेंट्स बने थे| देवी के जन्म के बाद से बिपाशा की फैमिली सुर्खियों में बने हुए हैं| इस साल दिवाली पर देवी ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था| जिसके बाद फैंस को लगा था कि बिपाशा और करण बेटी का चेहरा फैंस को दिखा देंगे लेकिन उनकी ये इच्छा अब क्रिसमस पर पूरी हो गई हैं|

बिपाशा  ने शेयर की देवी की साइड फेस फोटो 

बिपाशा बसु ने देवी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका साइड फेस दिख रहा है| रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड में देवी बहुत ही प्यारी लग रही हैं| बिपाशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-इस क्रिसमस सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है|

फैंस हुए क्यूटनेस के दीवाने

देवी का चेहरा देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बिपाशा के पोस्ट पर कमेंट की लाइन लगा दी है| देवी को कुछ फैंस करण की कॉपी बता रहे हैं| एक फैन ने लिखा- पापा की कॉपी| वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बार्बी डॉल. एक फैन ने लिखा- हमारा छोटा सांता|

बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को देवी को जन्म दिया था| हाल ही में बिपाशा ने डिलिवरी के बाद बढ़े उनके वजन को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था| बिपाशा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था- मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि प्लीज ट्रोल करते रहिए. ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि मुझे फर्क नहीं पड़ता है|

यह भी पढ़ें – राहुल हमारे लिए वरदान, ऐसे ही होना चाहिए विपक्षी नेता…देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

About Post Author