भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग की दूसरे दिन घटी कमाई, किया बस इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है| फिल्म ने दूसरे दिन बहुत कम कमाई की है| भूमि की फिल्म के साथ दो और फिल्में बॉक्स  ऑफिस में रिलीज हुई थी| आपको फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं|

भूमि पेडनेकर की फिल्म

सिनेमाघरों पर इस हफ्ते एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई हैं| अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर की दोनों और भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल की थैंकयू फॉर कमिंग| तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रहीं| पहले दिन तीनों ही फिल्मों ने बहुत कम कमाई की है| भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ने पहले दिन करोड़ में कमाई की है लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिर गया है| शनिवार को तो कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है| रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है|

स्टारकास्ट 

थैंकयू फॉर कमिंग में भूमि पेडनेकर के साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह, अनिल कपूर, करण कुंद्रा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं| फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग इसे शानदार बता रहे हैं तो कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है|

दूसरे दिन का कलेक्शन

भूमि पेडनेकर की फिल्म ने पहले दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है| रिपोर्ट के मुताबिक अर्ली ट्रेंड में फिल्म ने करीब 96 लाख का कलेक्शन किया है| जो पहले दिन की तुलना में काफी कम है|

कहानी

ये एक लड़की की कहानी है जिसे लड़के कहते हैं कि उसे सेक्स करना नहीं आता है| जिसकी वजह से उसे कभी orgasm नहीं हुआ तो बस वो orgasm की तलाश में लग जाती है| बस ये ही है फिल्म की कहानी| इसके लिए उसकी दोस्त उनकी मदद करती हैं| फिल्म को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है| वहीं एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है|

About Post Author