‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! अक्षय कुमार की फिल्म ने वीकेंड में की ताबड़तोड़ कमाई

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है और शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए राहत भरे नजर आ रहे हैं। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे अक्षय कुमार को इस फिल्म से एक मजबूत शुरुआत मिली है।

फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से करीब 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद पहले दिन कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई में और उछाल देखने को मिला। इस तरह फिल्म ने पहले तीन दिनों में करीब 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 69.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ तीन दिनों का कुल ओवरसीज कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 95.87 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म के इस प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी वजह प्रियदर्शन का निर्देशन माना जा रहा है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आई है, जिसने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं। दर्शकों को इस कॉम्बिनेशन से एक बार फिर एंटरटेनमेंट की उम्मीद नजर आ रही है।

हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर कम देखने को मिल रहा है। 120 से 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के करीब पहुंचकर मजबूत संकेत दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *