बादशाह ने हनी सिंह संग झगड़े को खत्म करने का किया ऐलान, कहा- ‘जोड़ने वाले कम थे…’

KNEWS DESK – म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की खबरें कई सालों से हमारे बीच हैं| वहीं अब बादशाह ने एक लाइव इवेंट के दौरान हनी सिंह के साथ झगड़े को खत्म करने का ऐलान कर दिया है| बादशाह ने इवेंट के दौरान हनी सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि हमें जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले ज्यादा थे|

बादशाह-हनी सिंह की सालों पुरानी लड़ाई का अंत, रैपर का ऐलान- 'जोड़ने वाले कम  थे...', Badshah-Honey Singh's Years Old Fight Ends, Rapper Declares -  'There Were Few People Who Could Connect...'

बादशाह ने हनी सिंह संग झगड़े को खत्म करने का किया ऐलान

म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की खबरें कई सालों से हमारे बीच हैं| वहीं अब दोनों स्टार्स के फैंस के लिए अच्छी खबर है| दरअसल, बादशाह ने एक लाइव इवेंट के दौरान हनी सिंह के साथ झगड़े को खत्म करने का ऐलान कर दिया है|  बादशाह ने कहा- ‘मेरी जिंदगी का एक फेज था, जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं और वो हनी सिंह है| मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था लेकिन मुझे बाद में लगा कि जब हम साथ थे तो हमें जोड़ने वाले बहुत कम थे और तोड़ने वाले ज्यादा थे| मैं आज सबको ये बताना चाहता हूं कि मैंने उस दौर को पीछे छोड़ दिया है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं|

बादशाह और हनी सिंह

बादशाह और हनी सिंह के साथ इंडस्ट्री के कुछ टॉप रैपर एक समय पर माफिया मुंडीर बैंड का हिस्सा थे| लेकिन फिर बैंड एल्बम और गानों के क्रेडिट को लेकर टूट गया, इसी के बाद इसे बादशाह और हनी सिंह के बीच दराद आ गयी थी| बादशाह और हनी सिंह के झगड़े के शुरुआत साल 2009 के बद्द से हुई थी| बता दें माफिया मुंडीर बैंड ने एक समय पर ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार’, ‘दिल्ली के दीवाने’ और ‘गेटअप जवानी’ जैसे हिट गाने दिए हैं|

यह भी पढ़ें – दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में लगी भयंकर आग, 7 नवजात बच्चों की हुई मौत

About Post Author