अरुण गोविल ने राम नवमी के मौके पर किया कन्या पूजन, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK – अरुण गोविल को फैन्स टीवी के राम नाम से जानते हैं| आज भी लोग उन्हें भगवान राम की तरह देखते हैं| आज रामनवमी है| ऐसे में अरुण गोविल ने अपनी वाइफ के साथ कन्या पूजन किया| जिसकी तस्वीरें सामने आई है| एक्टर फोटोज में भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं|

अरुण गोविल करते दिखे कन्या पूजन

आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है| ऐसे में टीवी के राम कहे जाने वाले अरुण गोविल ने अपनी वाइफ के साथ मिलकर कन्या पूजन किया है| सामने आई फोटोज में वो खुद प्रसाद परोसते दिखाई दे रहे हैं| उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं|

तिलक लगाते आए नजर

अरुण गोविल ने कन्याओं को तिलक लगाया| इस दौरान उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है| लोगों को उनका भक्ति वाला रूप सभी को खूब पसंद आ रहा है|

परोसा प्रसाद

अरुण गोविल कन्या पूजन में पूड़ी-हलवा परोस कर नन्ही कन्याओं की भक्ति करते दिख रहे हैं| इस दौरान उन्होंने जय श्री राम का पटका भी पहना है| पूजा-पाठ के लिए वो हमेशा आगे रहते हैं|

अरुण गोविल लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने इस बार मेरठ से अरुण गोविल को टिकट दिया है| एक्टर ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी साथ ही जनता की अपेक्षाओं पर उतरने का पूरा प्रयास करने को कहा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.