अर्जुन कपूर का फूटा गुस्सा, मलाइका अरोरा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर जताई नाराज़गी

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से साथ हैं| अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है| हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं, जिसके बाद अर्जुन कपूर का गुस्सा फूटा और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने पर मीडिया हाउस की क्लास लगा दी।

 

सोशल मीडिया पर कई बार लोग मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी उछालते रहते हैं. पिछले साल नवंबर में भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई थीं, जिसका अर्जुन ने जवाब भी दिया था. वह इस खबर पर काफी नाराज भी हुए थे और उन्होंने मीडिया को ऐसी खबरें फैलाने के लिए आड़े हाथों भी लिया था|

लिखने से पहले करें कंफर्म 

अर्जुन ने कहा- ”हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही है. हम यह चाहते हैं कि आपलोग भी यह समझे कि हम भी इंसान ही हैं. इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें. आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसे ही रिएक्ट किया था. उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था. अपने से कोई भी खबर नहीं लिख देनी चाहिए.”

अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. हालांकि वह उसके पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उन दोनों के उम्र में करीब 12 साल का अंतर है और यह बात हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. अर्जुन 37 साल के हैं और मलाइका 49 की. हालांकि उन दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हां, सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमेशा इस बात को लेकर उनके रिश्ते का मजाक उड़ाते रहते हैं|

 

About Post Author