अंकिता लोखंडे की तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस ने किये जमकर कमेंट्स

KNEWS DESK – एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है| अंकिता फैंस के दिलों में बस्ती हैं| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं| फैन्स अंकिता के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं|

कातिलाना पोज

अंकिता ने नेट की लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ रिवीलिंग ब्लाउज कैरी किया है| एक्ट्रेस ने अपने कातिलाना अवतार में शानदार पोज दिए हैं| अंकिता के लुक की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं|

हैवी वर्क ब्लाउज

अंकिता लोखंडे ने सिल्वर कलर के हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहना है| एक्ट्रेस ने अपने लुक को खुले बालों से पूरा किया है|

ऐसे पूरा किया लुक

अंकिता ने फेस पर सटल मेकअप, कान में इयररिंग्स और लिपस्टिक लगाई है| इस लुक के साथ अंकिता ने कई पोज दिए हैं|

ग्लैमरस लुक

इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने सारी फोटोज अपने घर पर ही क्लिक करवाई हैं| एक्ट्रेस का साड़ी में ये ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है| अंकिता के लुक की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं|

इस फिल्म में आई थीं नजर

आपको बता दें कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन का हाल ही में रिलीज हुआ  गाना ‘ला पिला दे शराब’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है| अंकिता- विक्की का ये पहला म्यूजिक वीडियो है| इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है| वहीं मनन भरद्वाज ने इसे संगीत किया है|

यह भी पढ़ें –  अमित शाह ने कांग्रेस- RJD पर साधा निशाना, कहा- ‘वे वोटों के लिए देश को विभाजित करते…’

About Post Author