अनन्या पांडे ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ मनाया बर्थडे?, मालदीव से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

KNEWS DESK – बी टाउन एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 30 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं| अनन्या अपने जन्मदिन पर मालदीव गयी हैं| एक्ट्रेस ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं| एक्ट्रेस की फोटोज देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपना बर्थडे रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ मना रही हैं|

Ananya Panday celebrating her birthday in Maldives with rumoured boyfriend Aditya  Roy Kapoor - मालदीव में इस तरह बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं अनन्या पांडे,  ब्वॉयफ्रेंड आदित्य भी हैं साथ ...

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की हैं। इन स्टोरी में एक्ट्रेस ने मालदीव में अपने जन्मदिन की एक झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी में देखा जा सकता है कि अनन्या ने अपने होटल के कमरे से समुंद्र और पूल की खूबसूरत वीडियो शेयर किये हैं| इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘जन्मदिन की सबसे अच्छी सुबह’। दूसरी स्टोरी में एक्ट्रेस ने पेनकेक्स और स्ट्रॉबेरी की फोटो शेयर की है, उस पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा है।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय का वीडियो

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की लव स्टोरी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अभी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर कपल को कई बार साथ स्पॉट किया जाता है। बीते दिन भी अनन्या पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने डेनिम जींस के साथ पिंक बैकलेस टॉप पहना। वहीं, आदित्य ने ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम पहनी।

वर्क फ्रंट

आदित्य अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों है में’ नजर आएंगे। वहीं, अनन्या जल्द ही ‘खो गए हम कहां’ में नजर आएंगी।

About Post Author