न्यू ईयर सेलिब्रेट कर मुंबई वापस लौटे अनन्या और आदित्य, दोनों को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

KNEWS DESK-  आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे अपने Relation Ship को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। रूमर्ड कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है तो वहीं न्यू ईयर के बाद आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर से स्पॉट किया गया।

Rumored lovebirds Ananya Panday-Aditya Roy Kapur return to Mumbai post New Year vacay in London | लंदन में नया साल मनाकर मुंबई लौटे अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर, दोनों ही ब्लैक कैप पहने

अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर कंफर्टेबल ग्रे रंग का को- ऑर्ड सेट पहने देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग की कैप लगाई हुई थी। वहीं आदित्य ने काले रंग की पैंट के साथ ग्रे कलर की टी- शर्ट में बेहद कूल अंदाज में नजर आए। दोनों ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने लन्दन गये हुए थे। जो कि नया साल मनाने के बाद मुंबई वापस आ गए। कुछ दिन पहले ही दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

लंदन में एक साथ की नए साल की शुरुआत 

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने लंदन में एक साथ 2024 की शुरुआत की। कुछ दोस्तों के साथ उनकी नए साल के जश्न की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में अनन्या पांडे और उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर और दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आईं। पिछले हफ्ते ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। भले ही दोनों साथ में एयरपोर्ट नहीं पहुंचे  पर फैंस को अंदाजा लग गया था कि दोनों साथ में वेकेशन मनाने के लिए जा रहे हैं। अब उनकी हालिया फोटोज ने इसका सबूत भी दे दिया है।

ये भी पढ़ें-    उत्तराखंड: जुटे संगठन बारी-बारी, चुनाव की तैयारी !

About Post Author